मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। श्री रस्तोगी सभा का वार्षिकोत्सव पंचायत भवन में आयोजित किया गया। शुभारंभ वेद मंत्रों के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डा. सुभाष रस्तोगी सहित प्रदीप रस्तोगी, योगेंद्र रस्तोगी, संयोजक तरूण रस्तोगी आदि ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। मेधावी छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति कर मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य, गायन,वादन, गीत, गजल, चुटकुले, मोनो एक्टिंग आदि की प्रस्तुति कर खूब वाह वाही लूटी। व्यवस्था में प्रदीप रस्तोगी, अजय रस्तोगी, डा. मनोज रस्तोगी, सूर्य प्रकाश्र प्रकाश वीर रस्तोगी, नवनीत रस्तोगी, मनीष रस्तोगी, राम रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में बच्चों एवं महिलाओं ने भी भाग लिया। संचालन नितिन रस्तोगी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...