मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- Moradabad News: बिलारी। वार्ड संख्या नौ में बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा सभासद निहाल सिंह लाठर के आवास पर बैठक हुई। इसमें वार्ड में जगह-जगह लटक रहे बिजली के बंच और पोल के स्थान पर लगीं वास-बल्लियों को लेकर लोगों ने रोष जताया। लोगों का कहना था कि लटके हुए तार और अस्थायी बल्लियां हादसों को न्योता दे रही हैं, लेकिन विद्युत विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सभासद निहाल सिंह लाठर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उपखंड अधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधिमंडल विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने और जर्जर व्यवस्था को ठीक कराने की मांग करेगा।बैठक में धर्मेंद्र गांधी, सलीम अहमद, अहसान पाशा, अवनीश यादव, एसपी कड़ेरा, फरमान मलिक, मुनेन्द्र सिंह, मौजिम मलिक, गौरव, सुनील कुमा...