मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। दिवाली के त्योहार पर पटाखे जलने की वजह से हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो जाती है और सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों की सेहत खतरे में पड़ जाती है। इस बार मुरादाबाद में दिवाली से पहले ही हवा में जहरीले कणों की मात्रा काफी बढ़ गई है जिसकी वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) काफी अधिक बढ़ गया है। पिछले दो सालों की तुलना में इस बार दिवाली से पहले एक्यूआई ज्यादा बढ़ा है। जिसके चलते विशेषज्ञों की आशंका इस बात को लेकर बढ़ गई कि दिवाली के दिनों में मुरादाबाद इस बार शहर की हवा काफी अधिक जहरीली दर्ज की जा सकती है। जोकि सांस-फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित मरीजों की मुश्किल बहुत ज्यादा बढ़ाने के साथ ही सामान्य रूप से स्वस्थ लोगों को भी सेहत से जुड़ी दिक्कत का झटका दे सकती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा औ...