मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: एसबीएस स्कूल, बिलारी में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम्" रखी गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विश्व बंधुत्व, एकता, प्रेम और आपसी सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए मनमोहक रंगोलियाँ बनाईं। रंगों और आकर्षक डिजाइनों से सजी प्रत्येक रंगोली अपने आप में अनूठी एवं बेहद सुंदर थी। सभी सदनों की प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति, एकता और भाईचारे का सुंदर संदेश दिखाई दिया।प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: एन. आर. ग्लोबल स्कूल में रंगो...