Moradabad News: वन महोत्सव के तहत लगाए 50 पौधे
मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के तत्वावधान में वन महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को काशीराम नगर ई-ब्लाक स्थित सद्भावना पार्क में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपित किया। एडीएम सिटी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। पार्क में आम, नीम, जामुन, गुलमोहर, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: कालीचरण में आम, आंवला समेत कई प्रजातियों के पौधे लगाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.