Moradabad News: वनरक्षक परीक्षा: अमरोहा की ढोलक और खुर्जा की पॉटरी पर पूछे सवाल
मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: बारिश के बीच रविवार को यूपीएसएसएससी की वनरक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा शहर के 15 केंद्रों पर हुई। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई परीक्षा में 2885 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 3787 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हरदोई समेत कई जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने मुरादाबाद पहुंचे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर का स्तर आसान से मॉडरेट बताया। हालांकि सामान्य अध्ययन के सवालों ने अभ्यर्थियों को अपेक्षाकृत अधिक उलझाया। परीक्षा में उत्तर प्रदेश की स्थानीय पहचान और पारंपरिक उत्पादों से जुड़े सवालों ने भी अभ्यर्थियों का ध्यान खींचा। एक सवाल में पूछा गया कि बुलंदशहर का खुर्जा किस पारंपरिक कला के लिए प्रसिद्ध है। विकल्पों में कालीन बुनाई, लकड़ी पर नक्काशी, पीतल के बर्तनों पर नक्काशी और चीनी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.