Moradabad News: लोधीपुर स्टेशन से पकड़े गए 35 बंदर, यात्रियों से छीन रहे थे चश्मा और जरूरी सामान
मुरादाबाद, अगस्त 17 -- Moradabad News: मथुरा से आई स्पेशल टीम लगातार बंदरों को पकड़कर जंगल भेज रही है। इसके बाद भी आतंक कम नहीं हो रहा है। सोमवार को स्पेशल टीम ने लोधीपुर रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाते हुए 35 बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की। स्टेशन परिसर में बंदर आए दिन यात्रियों का चश्मा और जरूरी सामान छीन रहे थे। इनके आतंक से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों के बाद बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: विशनपुर रेलवे स्टेशन से पकड़े गए 32 बंदरबंदरों का आतंक वहीं दूसरी ओर मोरा की मिलक गांव में बंदरों का आतंक अभी भी कायम है। यहां ग्रामीणों पर हमला करने वाले खूंखार बंदर को पकड़ने के लिए कई बार प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन वह अब तक पकड़ में नहीं आया है। खासतौर पर पूंछकटा बंदर ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.