Moradabad News: लापता व्यापारी की तलाश में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: नगर निवासी व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में 5 माह पूर्व लापता हो गया था। तलाश करके परेशान हो चुके परिवार ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस जांच में जुट गई है। नगर के मोहल्ला मछली बाजार वार्ड-16 निवासी फल व्यापारी आसिम 24 परिवार के लोगों से बिना बताए कहीं चला गया। परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। थक हारकर व्यापारी के भाई रियासत अली ने कोतवाली पुलिस से व्यापारी को तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस ने व्यापारी को तलाश करते हुए जिन स्थानों पर अंतिम बार देखा गया था, वहां सीसीटीवी कैमरे चेक करना शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.