मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। रामपुर रोड स्थित आदर्श नगर (लाजपत नगर) के पास मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर चोक नालियों और गंदगी की समस्या को लेकर जलभराव हो गया है। नगर निगम से सफाई की मांग की गई है। वार्ड-21 के लोगों की ओर से नगर आयुक्त को दिए पत्र में नालियों की सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया है। पत्र में कहा गया है कि मंदिर काफी प्राचीन और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर से लेकर सड़क तक की नालियां चोक पड़ी हैं और जगह-जगह गंदगी जमा है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय पार्षद विवेक शर्मा सेबी समस्या के समाधान की मांग की गई है।मांग करने वालों में शांतनु बग्गा, विमलेश कुमार, दीपा, रामनरेश आदि के हस्ताक्षर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...