Moradabad News: लाइनपार में जनसमस्याओं को लेकर लोगों में आक्रोश, 12 को बैठक
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: लाइनपार की जनसमस्याओं को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। मामूली बारिश में ही जलभराव के हालात बनते हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी मुद्दे को लेकर लाइनपार विकास संघर्ष समिति की बैठक राम तलैया लाइन पार में 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को ज्ञापन या फिर आंदोलन पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी लाइनपार विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने दी। उन्होंने बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश से जलजमाव, नाली न होने से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: साकेत नगर समेत तीन वार्डों की जल निकासी का जल्द समाधान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.