मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: प्रदेशीय बालिका विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का पहला दिन मेजबान मुरादाबाद के लिए निराशाजनक रहा। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें अंडर 19 में लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज ने अपने-अपने मैच जीते। हालांकि मुरादाबाद अंडर 19 टीम को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। आज मुरादाबाद अंडर 17 टीम का मुकाबला लखनऊ के साथ होगा। पहला मैच विशप पारकर मैमोरियल ग्राउंड पर लखनऊ और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने टास जीतकर फील्डिंग चुनी। पहले खेलते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने 47 रन बनाए. लखनऊ की ओर से अंशिका और कोमल ने 2-2 विकेट चटकाए। जिसके जवाब में लखनऊ ने तीन विकेट पर 48 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच रेलवे स्टेडियम ग्राउंड पर अयोध्या और गोरख...