मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: आरक्षित ट्रेनों की देरी और नियमित चलने वाली ट्रेनों की भीड़ ने यात्रियों की दिक्कत बढ़ा दी। दिल्ली, पंजाब, जम्मू की ओर से आ रही ट्रेनों में भारी भीड़ रही। बिहार, बंगाल और पूर्वाचल की ओर जाने वाले यात्रियों को कोच तक पहुंचने में मेहनत करनी पड़ी। रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम ने देर रात तक परिसर की जांच की। लखनऊ की ओर से आ रहीं पंजाब मेल देरी से पहुंची। दिल्ली से आ रही पैसेजर ट्रेन मुरादाबाद पहुंचते सवा घंटे लेट हो गई। आलाहजरत, अयोध्या मेल, अवध असम, शहीद एक्सप्रेस, गरीब रथ के देरी से चलने की शिकायत रही। राप्तीगंगा, दानापुर मेल, जनसाधारण, सत्याग्रह में भारी भीड़ रही। रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी आरके वशिष्ठ, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी नरेंद्र तोमर के साथ पूरी स्क्वायड सतर्क दिखी। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश...