मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: प्रकाश और उल्लास का महापर्व दीपावली नगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक आस्था और भव्यता के साथ मनाया गया। अमावस की रात दीपों और सतरंगी झालरों की रोशनी से जगमगा उठी, जिससे पूरा कस्बा नूरानी छटा में नहा गया। दिन निकलते ही बाजारों में त्योहार की हलचल शुरू हो गई थी। खील-बताशे, मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने घर-आंगन को फूलों, बंदनवार और आकर्षक रंगोलियों से सजाकर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां पूरी कीं। यह भी पढ़ें- Meerut News: मुंडाली में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावलीशुभ मुहूर्त में हुआ पूजन शाम ढलते ही श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में पहले अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और फिर घरों में विधि-विधान के साथ भग...