Moradabad News: रोडवेज में पांच चालक व परिचालक हुए सम्मानित
मुरादाबाद, जुलाई 10 -- Moradabad News: रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद में शुक्रवार को माह जून के दौरान उत्कृष्ट संचालन प्रतिफल अर्जित करने वाले चालक एवं परिचालकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सर्वाधिक डीजल औसत अर्जित करने पर दिनेश कुमार संविदा चालक पीतलनगरी डिपो, संजीव कुमार-6 संविदा चालक बिजनौर डिपो और गुरमीत-1 संविदा चालक बिजनौर डिपो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सर्वाधिक लोड फैक्टर में गौरव परमार संविदा परिचालक मुरादाबाद डिपो और अंकित अग्रवाल आउटसोर्स परिचालक रामपुर डिपो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि चालक एवं परिचालकों की कार्यकुशलता, अनुशासन, ईंधन की बचत तथा अधिकाधिक राजस्व अर्जित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निगम की आर्थिक प्रगति का आधार है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.