मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद अब महिलाएं और अन्य यात्री धीरे-धीरे अपने घरों को लौटने लगे हैं। शनिवार को मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो पर यात्रियों की आवाजाही रही, हालांकि भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। अधिकारियों के अनुसार रविवार से वापसी करने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होने की संभावना है। शनिवार को बरेली और आसपास के लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक दिखाई दी। मुरादाबाद से बरेली के अलावा सम्भल, चंदौसी, आंवला और बिजनौर रूट पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी रही। कुछ बसों में सीटों के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा, लेकिन रक्षाबंधन के दिन जैसी भारी भीड़ नहीं रही。 यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन के दूसरे दिन भी बसों में उमड़ी भीड़, यात्री बेहालरविवार को दिल्ली रूट पर बढ़ेगा दबाव रविवार को दिल्ली समेत...