Moradabad News: रोटरी क्लब मिटाउन ने खेल सामग्री वितरण कर विद्यार्थियों को किया खेलों के प्रति प्रोत्साहन
मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- Moradabad News: रोटरी क्लब ऑफ मुरादाबाद मिडटाउन की ओर से शुक्रवार को लाला फूल सरस्वती विद्या मंदिर कल्यानपुर में विद्यार्थियों के लिए खेल कूद सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आउटडोर व इनडोर की विभिन्न खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। विद्यार्थियों के लिए क्रिकेट बैट, बैडमिंटन सेट, बॉल्स, शटल कॉक, फुटबॉल, स्किपिंग रोप, स्पिनिंग टॉप के साथ-साथ ब्रेन गेम, चेस आदि सामग्री प्रदान की गई। रोटरी क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक सक्रियता, टीम स्पिरिट एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, सचिव रितु अग्रवाल, केके रस्तोगी, व अतुल भटनागर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.