मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: मुरादाबाद। रोटरी क्लब ऑफ मिडटाउन ने मंगलवार को अपना पदस्थापन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष एम कुमार ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया। मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पवन अग्रवाल ने रोटेरियन रवि शंकर सिंह को अध्यक्ष एवं रोटेरियन रितु अग्रवाल को सचिव पद की शपथ दिलाकर विधिवत पदस्थापित किया। यहां पवन अग्रवाल, सचिव रितु अग्रवाल, दीपिका सिंह, अजीत अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल,अतुल भटनागर, राजीव गोयल, अंकित अग्रवाल, अतनु घोष, वीरेंद्र रस्तोगी, अतुल शरण भास्कर, सुमनेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...