मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- Moradabad News: मुरादाबाद। क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में बुधवार को कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा-12वीं के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही करियर विकल्प चुनने में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विशेषज्ञ काउंसलर आयुशी श्रृवास्तव और आदर्श कुमार चौधरी का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न करियर क्षेत्रों, उच्च शिक्षा के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं व रोजगार की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...