Moradabad News: रेल लाइन के नजदीक पेड़ पर लटका मिला छह फीट का अजगर
मुरादाबाद, जुलाई 31 -- Moradabad News: रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेल लाइन के किनारे एक पेड़ पर छह फीट लंबा अजगर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा और बाद में जंगल ले जाकर छोड़ दिया। रेलवे स्टेशन के तीसरे प्रवेश द्वार की तरफ रेलवे लाइन के निकट पेड़ पर एक अजगर लिपटा हुआ था। किसी यात्री ने पेड़ पर अजगर को देखा तो तुरंत जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग की टीम को बुला लिया। डीएफओ डा. विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन के पास पेड़ पर अजगर होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर रेस्क्यू किया गया और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि अजगर करीब छह फीट लंबा था।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.