Moradabad News: रेलवे ने मुनादी कर कहा, किराया जमा करें दुकानदार
मुरादाबाद, सितम्बर 24 -- Moradabad News: रामपुर रोड पर रेलवे की जमीन पर लंबे समय से संचालित दुकानों को लेकर रेलवे ने गुरुवार को एक बार फिर सख्ती दिखाई। रेलवे की टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर दुकानदारों के बीच मुनादी कराई और स्पष्ट कहा कि निर्धारित किराया बकाया है तो उसे जमा कराया जाए, अन्यथा दुकानें खाली करने के लिए तैयार रहें। गांधी नगर स्थित रोडवेज बस अड्डे के सामने से डबल फाटक पुल तक रेलवे की जमीन पर करीब 150 दुकानें बनी हैं। इनमें किराना, मोटर साइकिल मरम्मत समेत कई तरह की दुकानें संचालित हो रही हैं। रेलवे का कहना है कि इन दुकानों के लाइसेंस के एवज में किराया लंबे समय से बकाया है। इसी को लेकर रेलवे की ओर से पहले भी दुकानदारों को बकाया जमा करने के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार को रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को फिर चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.