Moradabad News: रेलवे क्रासिंग बंद, कटघर पुल से वाहनों का हुआ आना-जाना
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। रेल पटरी, चाबी बदलने और ट्रैक मरम्मत के शनिवार को रेलवे क्रॉसिंग संख्या-415 अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। मुरादाबाद और कटघर रेलवे स्टेशन के बीच यह फाटक है, जिससे हजारों लोगों और वाहनों का आना-जाना रुक गया। यह फाटक 18 नवंबर की शाम छह बजे तक बंद रहेगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अंकित कुमार, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी और रेलवे पुलिस के जवानों की मौजूदगी में सुबह नौ बजे फाटक बंद कर दिया गया। दैनिक रूप से गेट से आने-जाने वालों को लौटना पड़ा। उधर, रेल प्रबंधन की ओर से वाहनों के आवागमन का वैकल्पिक रास्ता निर्धारित किया गया है। जिसके तहत कटघर पुल के नीचे से वाहन और पैदल आवागमन हुआ।प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि इस दौरान कटघर पुल के नीचे से रास्ते का विकल्प दिया गया है। डाउनलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.