मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रेलवे की नॉर्थ कॉलोनी में चोरों ने रेलवे आवास का ताला तोड़कर सोने के आभूषण, 90 हजार रुपये की नकदी और चांदी की पायल चोरी कर ली। घटना के समय आवास में कोई नहीं था। पीड़ित ने घर पहुंचने पर ताले टूटे और सामान बिखरा देखा तो पुलिस को सूचना दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे आवास संख्या एल-35सी निवासी शाकिर अली के मुताबिक बीती 13 अक्तूबर की शाम बच्चों और पत्नी के पास ससुराल गए थे। उनकी पत्नी भी पिछले करीब एक महीने से मायके में रह रही थीं। अगले दिन 14 अक्तूबर की सुबह करीब 7:50 बजे जब वह अपने आवास पर पहुंचे तो दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। करीब डेढ़ तोले सोने के आभूषण, 90 हजार रुपये और चांदी की एक जोड़ी पायल गायब थी। पुलिस टीम मौके...