Moradabad News: रिजल्ट को लेकर बीकॉम ऑनर्स के छात्र रहे परेशान
मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: हिन्दू कॉलेज के बीकॉम ऑनर्स के छात्रों का भविष्य रिजल्ट न आने से अधर में लटका है। छात्रों दीपक, मयंक, विवेक ने बताया कि पिछले 5 महीने से परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। इस कारण उन्हें आगे की पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। छात्रों ने इस संबंध में कई बार विभाग के शिक्षकों, एचओडी और प्राचार्य से शिकायत की, साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन को भी अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। छात्रों का कहना है कि पिछले 5 महीने से परिणाम जारी न होने से परेशान हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय : जीई -2 का रिजल्ट जारी करने में विलंब, छात्र परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.