मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: दिल्ली निवासी एक युवती से कुन्दरकी क्षेत्र निवासी इमरान ने राहुल बनकर दोस्ती की। उसे प्रेमजाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया। आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो और फोटो भीबना ली। बाद में युवती के ऊपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके भाई पर केस दर्ज किया है। कुन्दरकी थाना पुलिस को दी तहरीर में दिल्ली के द्वारका क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात इमरान नाम के युवक से हुई थी। उसने शुरुआत में खुद का नाम राहुल बताकर दोस्ती की। इसके बाद प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का भरोसा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। बाद में शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाद में पता चला क...