Moradabad News: राहत : दिवाली वीक की दहलीज पर हवा सेहत भरी मिली
मुरादाबाद, नवम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। पटाखे जमकर जलाने की तैयारियों के बीच दिवाली वीक की दहलीज पर मुरादाबाद में हवा की गुणवत्ता अच्छी पाई गई है। विशेषज्ञों को अंदेशा है कि हवा की गुणवत्ता के दृष्टिकोण से मुरादाबाद में अभी स्वास्थ्य के मामले में स्थिति अच्छी और राहत भरी है, लेकिन, आगामी दिनों में हवा काफी जहरीली हो सकती है। रविवार को मुरादाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 97 रिकार्ड किया गया। एक्यूआई सौ से नीचे रहने के चलते मुरादाबाद वायु प्रदूषण के ग्रीन जोन में दर्ज हुआ जोकि स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है। बुद्धि विहार का एक्यूआई 77, सिविल लाइन का 88, कांठ रोड का 100, कांशीराम नगर का 106, नया मुरादाबाद का 105, ट्रांसपोर्टनगर का एक्यूआई 103 रिकार्ड किया गया। दशहरे के बाद शहर में हवा की गुणवत्ता अचानक बिगड़ी थी और एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.