Moradabad News: राहत:बारिश ने मुरादाबाद को प्रदूषण के यलो जोन से बाहर निकाला
मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: लगातार हुई बारिश से शहर की आबोहवा साफ हो गई। पिछले हफ्ते मुरादाबाद वायु प्रदूषण के यलो जोन में जा पहुंचा था। शहर के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 तक पहुंच जाने से यह स्थिति बन गई थी। कई घंटे लगातार हुई बारिश से प्रदूषित और जहरीले कण धुल गए और हवा काफी साफ हो गई। रविवार सुबह शहर के अधिकांश इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 35 के आसपास रिकार्ड किया गया जिसके चलते मुरादाबाद वायु प्रदूषण के डार्क ग्रीन जोन में दर्ज हुआ जोकि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सर्वोत्तम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.