मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- Moradabad News: पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पर असर डाला है। कई जगहों पर जलभराव और दलदल हो जाने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालात और ज्यादा नहीं बिगड़ें, इसके लिए लोग अब बारिश नहीं होने की दुआ कर रहे हैं। इस मामले में मौसम विभाग की तरफ से राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में अब तेज बारिश होने की संभावना बहुत कम है। तीन दिन पहले बारिश का जो काफी मजबूत सिस्टम बना था वह अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन, इसके बावजूद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, मगर, बहुत भारी या भारी बारिश होने की संभावना अब नहीं है। झमाझम बारिश का सिलसिला थमने के साथ ही तापमान भी फिर से बढ़ने लगेगा जिससे लोगों को दिन और शाम के समय उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता ह...