Moradabad News: रास्ते से कार हटाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन रास्ते से कार हटाने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। घटना के बाद दोनों पक्ष की महिलाओं ने एक दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। थाना मझोला के सिकंदरपुर निवासी एक पक्ष की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को वह रात करीब साढ़े आठ बजे अपने बच्चों के साथ मेले से घर लौट रही थी। रास्ते में सिकंदरपुर चौराहे पर कटघर के पीतलनगरी निवासी राजीव, शाहपुर तिगरी निवासी रोहित और गांव सिकंदरपुर निवासी व्यक्ति पांच अन्य लोगों के साथ नशे की हालत खड़े थे। आरोपियों ने अपनी कार बीच चौराहे पर खड़ी कर रखी थी, जिससे महिला की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.