Moradabad News: रास्ते से कार हटाने के लिए कहने पर युवक पर ईंट से हमला
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौराहे पर रास्ते में खड़ी कार हटाने के लिए कहना अस्पताल कर्मी को भारी पड़ गया। कार सवारों ने गाली गलौज करते हुए उसके सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के कांठ रोड मोरा मुस्तकम निवासी धमेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह प्राइवेट अस्पताल में काम करता है। धमेंद्र के अनुसार 27 जुलाई को रात 7:30 बजे वह घर से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। आंबेडकर चौराहे पर पहुंचा तो रास्ते में एक कार खड़ी थी। धमेंद्र के अनुसार उसने कार रास्ते से हटाने के लिए कहा तो कार से उतर कर हरथला निवासी विहान, पंकज प्रजापति, काजीपुरा निवासी शिवा और उनके दो अज्ञात साथियों ने गाली गलौज शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.