मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: सुरजन नगर। सुरजन नगर क्षेत्र के आरएसएम पीजी कॉलेज रामपुर घोगर में गुरुवार को माय भारत यूथ कनेक्ट राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी ने खेलों की मेहता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खेलों में भागीदारी करने पर शरीर को नई ऊर्जा मिलती है एवं शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि संजय कुमार राजपूत ने यहां उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर दीपक के चौहान, प्रबंधक राजेश कुमार, ग्राम प्रधान लेखराज सिंह, डॉक्टर दीपिका, नवदीप सिंह, विमल कुमार, निर्मल सिंह, देवेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, डॉक्टर देश मित्र त्यागी, ऋषि...