Moradabad News: राम विवाह की सुंदर लीला देखकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: नगर के मंदिर पोड़ा खेड़ा पर सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में चल रही श्री रामलीला में भारी तादात में श्रद्धालु उमड़े। इस बीच अनेकों प्रसंग का मंचन किया गया। राम विवाह का सुंदर चित्रण किया गया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। नगर के मंदिर पोड़ाखेड़ा पर चल रही रामलीला में अहिल्या उद्धार का चित्रण हुआ, इसके अलावा धनुष यज्ञ, रावण बाणासुर संवाद हुआ। लक्ष्मण परशुराम संवाद के साथ ही राम विवाह का सुंदर चित्रण किया गया। भारी तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामलीला में देर रात तक उपस्थित रहकर भगवान राम की लीलाओं को जाना। इस मौके पर सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान, सचिन चौहान के अलावा दुष्यंत चौहान आदि सहित भारी तादाद में लोगों ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामविवाह के साथ ही कलाकारों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.