मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: नगर के नेहरू पार्क में श्रीराम और भरत मिलाप का परंपरागत कार्यक्रम धूमधाम और विधि, विधान, श्रद्धा भाव के साथ हुआ। इस मौके पर कलाकारों ने राम और हनुमान के गीतों से रौनक बढ़ाई। राजमहल सहसपुर में श्री रामलीला का मंचन कर रहे राम राजा सरकार रामलीला मंडल ओरछा धाम झांसी के कलाकारों की टीम राजमहल से नेहरू पार्क पहुंची । जहां डायरेक्टर उत्तम कुमार के निर्देशन में राम-भरत मिलाप का मंचन किया गया, जिसमें गुरु वशिष्ट के रूप में महेंद्र सिंह,भारत के रूप में संदीप ग्वालियर, राम जी के रूप में महेंद्र, लक्ष्मण जी के रूप में हेमंत चतुर्वेदी और हनुमान जी के रूप में देवेंद्र सिंह के साथ आशीष कुमार अंजना ढोलक कलाकार द्वारा भाग लिया गया।जवाहरलाल यह भी पढ़ें- Barabanki News: प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने की खबर मिलते ही ...