Moradabad News: राम और कृष्ण की लीलाओं पर झूमे श्रद्धालु
मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। साहू मोहल्ला स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास बृजेश गोस्वामी ने ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, वामन जन्म, राम जन्म, कृष्ण जन्म और नंदोत्सव का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि ध्रुव के अटूट संकल्प और भक्ति, प्रहलाद की भगवान में आस्था, भगवान विष्णु के वामन अवतार की लीला, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म और भगवान श्री कृष्ण के प्रकाट्य के साथ नंदोत्सव की लीला का वर्णन कर सभी को भाव विभोर कर दिया। मुख्य यजमान श्याम अग्रवाल एवं शिवांगी अग्रवाल सपरिवार रहे। व्यवस्था में मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार अग्रवाल सहित पवन कुमार अग्रवाल, विधु सिंघल, शरद वार्ष्णेय,प्रमोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संजय कट्टा, रचित आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.