Moradabad News: रामायण ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, पहले दिन कम रही दर्शकों की भीड़
मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण-पार्ट 1 गुरुवार को शहर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता नजर आई, हालांकि पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। इसके बावजूद फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने इसकी कहानी, प्रस्तुति और कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की। अधिकांश दर्शकों ने फिल्म को 10 में से नौ नंबर दिए। सिनेमाघर संचालकों को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी और फिल्म अच्छी कमाई करेगी। हिन्दुस्तान की टीम ने गुरुवार को रामगंगा विहार स्थित वेव सिनेमा पहुंचकर फिल्म के पहले दिन के शो और दर्शकों का रुझान देखा। यहां पहले शो में केवल नौ दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। दूसरे शो में 30, तीसरे में 52, चौथे में 36, पांचवें में 27, छठे में 54 और सातव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.