मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- Moradabad News: कांठ तहसील के ग्राम रामसराय भांकरी में बुधवार को वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। सुबह पिंजरे में तेंदुआ फंसा देख ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...