मुरादाबाद, अक्टूबर 19 -- Moradabad News: मंदिर पोंडाखेड़ा में सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही रामलीला में हनुमान जी के माता सीता की खोज कर लंका से लौटने, भगवान श्रीराम की समुद्र से प्रार्थना, रामेश्वरम स्थापना और विभीषण के श्रीराम की शरण में आने के प्रसंगों का मंचन किया गया। वहीं, लक्ष्मण शक्ति प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंचन में भगवान श्रीराम ने अंगद को दूत बनाकर रावण के दरबार में भेजा। अंगद ने रावण को माता सीता को सम्मानपूर्वक लौटाकर युद्ध टालने की सलाह दी, लेकिन अहंकार में डूबे रावण ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद युद्ध शुरू हो गया। युद्ध के दौरान मेघनाद द्वारा लक्ष्मण जी पर शक्ति प्रहार करने के प्रसंग का सजीव मंचन किया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रामलीला में मेघनाथ और अहिरावण वध का रोमांचक मंचन कलाक...