Moradabad News: रामगंगा विहार समेत पॉश कालोनियों की सड़कें लबालब, कई घरों में घुसा पानी
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: सोमवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की नाला सफाई की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नाले चोक होने के कारण शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार समेत आम कालोनियों की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। आफिसर्स कालोनी भी ताल बन गई। जाने वाले मार्ग पर एक से डेढ़ फिट तक पानी भर गया। दो स्कूटी सवार गिरकर चोटिल भी हो गए। इसी प्रकार लाइनपार के इलाकों में तो घरों के अंदर पानी घुस गया। इससे स्थानीय लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा। विकास नगर, हनुमान नगर, ढक्का, कुंदनपुर, पीतल बस्ती, बुद्धिविहार, वारसी नगर, जामा मस्जिद, पीरगैब इलाके जलभराव की चपेट में नजर आए। दीनदयाल नगर के ए ब्लॉक की हालत तो बेहद खराब नजर आई। यहां अतुल मेहरोत्रा, अनूप मेहरोत्रा के घरों के अंदर पानी घुस गया। यहां र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.