Moradabad News: रामगंगा में डूबे दूसरे किशोर का 24 घंटे बाद मिला शव
मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में बुधवार दोपहर में नहाने के दौरान रामगंगा में डूबे दूसरे किशोर का शव पुलिस ने 24 घंटे बाद बरामद कर लिया। पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोरों ने काफी मशक्कत कर घटना स्थल से करीब 300 मीटर दूर से शव बरामद किया। उसका शव देखते ही परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। नदी में डूबे उसके साथी का शव बुधवार को ही मिल गया था। थाना सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक नेता की गली निवासी इसरार टेलर हैं। उनका छोटा बेटा मोहम्मद अरबाज उर्फ अद्दू (13) बुधवार को मोहल्ले के ही फैज(15) पुत्र जहीर आलम और फरदीन के साथ रामगंगा की ओर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे अरबाज उर्फ अद्दू और फैज चक्कर की मिलक श्मशान घाट के पास रामगंगा नदी में नहाने उतर गए। जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.