Moradabad News: रामगंगा और कोसी का जलस्तर बढ़ा
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। पहाड़ों पर हो रही बारिश से एक फिर रामगंगा का जलस्तर बढ़ा है। हालांकि बुधवार को इसमें मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मंगलवार की सायं रामगंगा का कटघर पुल पर जल स्तर 188.98 दर्ज किया गया था। बुधवार को यह बढ़कर 189.10 हो गया। हालांकि रामगंगा खतरे के निशान से 1.50 मीटर नीचे हैं। उधर कोसी नदी में रामनगर स्थित कोसी बैराज से 43000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके रामपुर तक पहुंचने से जल स्तर में वृद्धि हो गई है। सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया यह अभी खतरे के निशान से काफी दूर है, मगर पानी खेतों तक पहुंचने लगा है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: फिर बढ़ा गंडक का डिस्चार्ज, भेड़ियारी ठोकर के पास कटान शुरू बाढ़ खंड की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.