Moradabad News: रानी प्रीतम कुंवर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: रानी प्रीतम कुंवर स्कूल में चाचा नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत ईश्वर व परमानंद सक्सेना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य जी ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। प्रत्येक विद्यार्थी में खेल भावना होनी चाहिए तथा जीत और हार दोनों को समान सहजता एवं सकारात्मकता के साथ स्वीकार करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: फोटो- बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.