Moradabad News: रानी नांगल के ग्राम प्रधान समेत पांच आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजा
मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र स्थित राणा शुगर मिल बेलवाड़ा के गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ने के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रानी नांगल के ग्राम प्रधान नवाब अली समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। 21 जुलाई की शाम राणा शुगर मिल परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने वादी के भाई युसुफ तथा शुगर मिल के कर्मचारी सुखविंदर सिंह, दिग्विजय सिंह और फुरकान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। आरोपियों पर गाली-गलौज करने और शिकायत करने पर जान से मारने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.