मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: राधा रानी मंदिर कटघर पचपेड़ा में महिला मंडली ने कीर्तन किया। उन्होंने भजनों से राधा रानी की महिमा का गुणगान किया। संयोजिका दीपिका गोयल ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण राधा रानी को अपना अर्द्धांग मानते थे। उनका कहना था कि हम और राधा एक ही हैं। इसी लिए राधा का गुणगान करने पर श्री कृष्ण स्वयं चले आते हैं। हालांकि उनका विवाह रुक्मिणी से हुआ था। मगर कृष्ण के नाम के साथ राधा का ही नाम जोड़ा जाता है। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में सुनीता शर्मा, प्रतिभा गोयल, पूनम सिंह, मधु सिंह, अनीता सिंह, सुमन राणा, मनोरमा शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...