Moradabad News: राधारमण सत्संग समिति के संयोजक को किया सम्मानित
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: बिलारी। श्री राधारमण सत्संग समिति के संयोजक सचिन गौरव का सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से अभिनंदन किया गया। सचिन गौरव और उनकी कार्य समिति के प्रयासों से प्रत्येक माह में एकादशी को ऐतिहासिक मंदिर राय सत्ती मोहल्ला महाजनान में सभी सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा संयुक्त रूप से सायं काल 8 बजे श्री हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। सनातन धर्म के उत्थान के लिए किए जा रहे सार्थक प्रयासों को लेकर जन्मदिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नागरिक मंच के संयोजक संजय सक्सेना, धर्म सिंह यादव, धर्मेश ठाकुर, राजीव यदुवंशी, राजीव सिंह आदि रहे। फोटो सहित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.