मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: शहर के कई इलाकों में बुधवार देर रात हुई घंटों बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली गुल होने के बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन तक नहीं उठे। बुधवार रात तहसील स्कूल, कांठ की पुलिया और अंडे वालान मोहल्ले में करीब रात 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दो घंटे बाद रात एक बजे के आसपास बिजली बहाल हो सकी। इस दौरान उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जामा मस्जिद और वारसी नगर क्षेत्र में भी बिजली संकट ने लोगों को पर...