Moradabad News: रात में दो घंटे गुल रही बिजली, उड़ी लोगों की नींद
मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: बुधवार देर रात शहर के कई इलाकों में करीब दो घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। रात करीब एक बजे तहसील स्कूल, कांठ की पुलिया, तंबाकू मोहल्ला, दीवान का बाजार, चौकी हसन खां, मोतीबाग और मछली बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से गर्मी में लोगों की नींद उड़ गई। लोग परेशान होकर घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन कर बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। भीषण गर्मी में परेशान लोग घरों के बाहर बैठकर रात गुजारने को मजबूर रहे। करीब तीन बजे बिजली आने के बाद लोगों को राहत मिली।
गुरुवार को भी हुई कटौती गुरुवार को भी भीषण गर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.