Moradabad News: रातभर बिजली गुल रहने से कई मोहल्लों के लोग परेशान
मुरादाबाद, अगस्त 7 -- Moradabad News: शहर के कई इलाकों में गुरुवार देर रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील स्कूल, तंबाकू वालान, कोहना मुगलपुरा, रेती मोहल्ला और मछली बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। रात के समय अचानक बिजली चले जाने से उमस के बीच लोगों की नींद खराब हो गई। घरों में लगे इनवर्टर भी लंबे कटौती के कारण जवाब देने लगे, जिससे अंधेरे में लोगों को रात बितानी पड़ी। वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई और कई घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से फाल्ट की त्वरित मरम्मत कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। बिजली बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.