Moradabad News: राणा शुगर मिल गेट पर थार- ट्रैक्टर की टक्कर पर बवाल, 12 नामजद समेत 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र स्थित राणा शुगर मिल, बेलवाड़ा के मुख्य गेट पर थार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हुए विवाद में पुलिस ने 12 नामजद तथा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 21 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे की बताई गई है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम अटरिया निवासी पथिया पुत्र नसीर अहमद ने बताया कि उसका भाई युसुफ ट्रैक्टर-ट्रॉली से पराल लेकर राणा शुगर मिल पहुंचा था। इसी दौरान मिल के मुख्य गेट के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली की थार से टक्कर हो गई। आरोप है कि थार चालक मौ. आरिफ पुत्र जलीस अहमद और ट्रैक्टर चालक युसुफ के बीच कहासुनी हो गई। मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और नुकसान की भरपाई कराने का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद मौ. आरिफ ने फोन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.