Moradabad News: राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर मुकदमा
मुरादाबाद, जुलाई 17 -- Moradabad News: तहसील में राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में पुलिस ने नायब नाजिर उस्मान कौसर की तहरीर के बाद अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमें में कहा गया है कि 14 जुलाई को सबेरे 10 बजे कार्यालय आने पर देखा कि बिलारी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर और तहसील भवन की बीच की गली को बंद करने वाली एसडीएम न्यायालय की दीवार का कुछ भाग अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। जिससे तहसील के कमरा नंबर एक स्वान सेंटर में लगे एसी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिससे राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंची। इससे पहले भी राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाई जाती रही है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.