मुरादाबाद, जुलाई 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प होगा। डीएम के निरीक्षण के बाद अब क्षमता बढ़ाने की कवायद तेजहै। इसका सुंदरीकरण भी किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा राजकीय पुस्तकालय की क्षमता में वृद्धि के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर भेजें। ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। वर्तमान में पुस्तकालय में लगभग 50 विद्यार्थियों के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था है। नियमित साफ सफाई के साथ पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखवाने और खाली पड़ी भूमि का हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। परिसर में उन्होंने जर्जर भवनों को नियमानुसार ध्वस्त कर परिसर को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर भी बल दिया। पुस्तकालय कक्...