Moradabad News: राखी और पतंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: लाइनपार स्थित स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन की पूर्व बेला पर गुरुवार को राखी एवं पतंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति की सदस्य सृष्टि सिंह और प्रधानाचार्य उदयराज सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने आकर्षक एवं मनमोहक राखियां और विभिन्न आकृतियों की पतंगें बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन संध्या शर्मा, नेहा रानी, रेनू रानी, प्राची कौशिक, निकिता तोमर और अंशु शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य उदयराज सिंह ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राखी बनाओ एवं थाली सजाओ कार्यशाला सह रक्षाबंधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.